Monday, 4 April 2016

True social facts. (Hindi)


#.आज का दिन, आपकी बची हुई जिंदगी का पहला दिन है।

#.जीवन, जीने की तैयारियों में ही बीत जाता है।

#.जीवन में सबसे ज्यादा आनंद उसी काम को करने में है जिसके बारे में लोग कहते हैं कि तुम नहीं कर सकते हो।

#.समय सबसे महान शिक्षक है, परंतु यह अपने किसी भी शिष्य को जिंदा नहीं छोड़ता

#.पैसे के मामले में सबका मजहब एक है।

#.हमें जीना चाहिए और सीखना चाहिए; लेकिन जब हमारा सीखना खत्म होता है तब जीने के लिए वक्त नहीं रह जाता।

#.जो कर नहीं सकते, वे सिखाने लगते हैं।

#.नैतिकता का पाठ बघारनेवाला अक्सर धूर्त होता है।

#.जितनी मेहनत से लोग नरक में जाते हैं, उससे आधी से स्वर्ग में जा सकते हैं।

#.अगर आदमी की आधी इच्छाएं भी पूरी हो जाएं तो उसकी मुश्किलें दुगुनी हो जाएं।

#.इतिहास से हम यह सीखते हैं कि - हमने इतिहास से कुछ नहीं सीखा।

#.कुछ लोगों के पास सिवाय अनुभव के कुछ नहीं होता।

#.एक आशावादी सोचता है कि गिलास आधा भरा है, निराशावादी का विचार होता है कि गिलास आधा खाली है, पर एक यथार्थवादी जानता है कि वह आसपास बना रहा तो अंतत: गिलास उसे ही धोना पड़ेगा।

#.प्रत्येक दिन को अपना अंतिम दिन मानकर चलो ..... एक दिन तुम सही साबित हो जाओगे

#.मित्र से उधार लेने के पहले सोचिये कि आपको किसकी जरूरत ज्यादा है - मित्र की या धन की

#.जिसे मृत्यु कहते हैं, वह चीज है जिस पर लोग रोते हैं, फिर भी एक तिहाई जीवन सोने में गुजार दिया जाता

#.प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत होती है और कोई व्यक्ति अनिवार्य नहीं होता

#.अगर आप किसी बार बार आने वाले दुष्ट से पिण्ड छुड़ाना चाहते हैं तो उसे कुछ पैसा उधार दे दीजिये।

#.गरीबों को याद रखो, इसमें कुछ खर्चा नहीं होता।

Ladies special (Hindi)


#. औरतें अक्सर हमें महान कार्यों की प्रेरणा देती हैं और उन्हीं को करने नहीं देतीं।

#.स्त्री प्रथम चुम्बन को याद रखती है जबकि पुरुष अन्तिम को भी भूल चुका होता है।

#.शादी जवानी की एक भूल है - जो कि हम सबको करनी चाहिए।

#.मौत की तरह शादी की भी कोई चिन्ता मत करो।

#.दो प्रकार के पुरुष स्त्रियों को नही समझते - विवाहित और कुंवारे ।

#.पुरुषों के लिए जो बात निश्चित नहीं होती, महिलाएं उस पर तटस्थ रहती हैं।

#.महिलाओं के दिल में एक खास कोना होता है, जिसे वे कभी किसी के साथ नहीं बांटतीं।

#.महिलाएं हमेशा पुरुषों के भूलने की आदत से परेशान रहती हैं, जबकि पुरुष महिलाओं की याद रखने की आदत से पीड़ित ।

#.महिलाओं के लिए राय : पुरुष के साथ खुश रहने के लिए उसे प्यार चाहे कम करें, समझने की कोशिश ज्यादा करें।
पुरुषों के लिए राय : महिला के साथ खुश रहने के लिए उसे बेशुमार प्यार करें और समझने की कोशिश कतई न करें।

#. मां को अपने बेटे को आदमी बनाने में बीस बरस लगते हैं और एक अन्य महिला उसे बीस मिनिट में बेवकूफ बना देती है।

#.कायर के एक लिये एक साहसिक कार्य खुला हुआ है और वह है - शादी।

#.दुनिया में तीन चीजें हैं जिन्हें औरतें नहीं समझतीं - आजादी, बराबरी और भाईचारा।

#.हर औरत को शादी करनी चाहिये- पर मर्द को हरगिज नहीं।

#.कई बीवियां रखने में एक फायदा है; वे अपने पति से लड़ने की बजाय आपस में ही लड़ती रहती हैं।